देश की खबरें | राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों से जुड़े सवालों को टाल गए बालकनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बालकनाथ ने उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी अटकलों से जुड़े सवालों को टाल दिया। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद शीर्ष पद के लिए उनके नाम की चर्चा जोरों पर है।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बालकनाथ ने उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी अटकलों से जुड़े सवालों को टाल दिया। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद शीर्ष पद के लिए उनके नाम की चर्चा जोरों पर है।

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा की 199 सीट के लिए हुए चुनाव में 115 सीट पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस ने 68 सीट जीती हैं। हर पांच साल में राजस्थान में सत्ता बदल जाने के रिवाज को उलटने की उसकी उम्मीद इस चुनाव में अधूरी रह गई।

चुनाव परिणामों के बाद बालकनाथ के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अन्य दावेदारों में भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी, पार्टी सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

बालकनाथ से जब चुनाव परिणामों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन की वजह से है। भाजपा को सारे वोट उनके नाम पर मिले।’’

यह पूछे जाने पर कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है, उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया और कहा, ‘‘आप सबकी कृपा है।’’

इस सवाल पर कि क्या वह राज्य में कोई जिम्मेदारी स्वीकार करेंगे जो पार्टी उन्हें देगी, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया है। मैं पार्टी की सेवा कर रहा हूं। मैं लोगों की सेवा में लगा हुआ हूं।’’

भाजपा ने राजस्थान के अलवर से सांसद और महंत बालकनाथ को तिजारा से विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खान को 6,173 मतों के अंतर से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\