देश की खबरें | बाजवा ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष से कानून-व्यवस्था पर सदन में चर्चा कराये जाने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को पत्र लिखकर मौजूदा विशेष सत्र में ‘‘बिगड़ती’’ कानून व्यवस्था और ‘लैंड पूलिंग’ योजना के मुद्दों पर चर्चा की अपनी मांग को दोहराया।

चंडीगढ़, 12 जुलाई विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को पत्र लिखकर मौजूदा विशेष सत्र में ‘‘बिगड़ती’’ कानून व्यवस्था और ‘लैंड पूलिंग’ योजना के मुद्दों पर चर्चा की अपनी मांग को दोहराया।

विशेष सत्र की अवधि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

दो दिवसीय सत्र 10 जुलाई को शुरू हुआ था।

बाजवा ने अपने पत्र में अध्यक्ष को याद दिलाया कि सत्र का विस्तार कांग्रेस को दिए गए मौखिक आश्वासन के बाद किया गया है कि पंजाब में ‘‘बिगड़ती’’ कानून व्यवस्था की स्थिति और ‘लैंड पूलिंग’ नीति पर विचार-विमर्श के लिए प्रत्येक को एक दिन आवंटित किया जाएगा।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि बेअदबी विरोधी कानून अभी तक लंबित है, क्योंकि इसका मसौदा अभी तक तैयार नहीं हुआ है।

बाजवा ने कहा, ‘‘यह पंजाब के लोगों के लिए बेहद संवैधानिक और भावनात्मक महत्व का मामला है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को इस संबंध में रुख स्पष्ट करना चाहिए।’’

उन्होंने सार्थक, पारदर्शी और जवाबदेह चर्चा की आवश्यकता पर बल दिया।

बाजवा ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करें कि पंजाब विधानसभा की कार्यवाही की विश्वसनीयता और गंभीरता को बनाए रखने के लिए इन दोनों मुद्दों को कार्यसूची में उचित स्थान मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\