खेल की खबरें | बजरंग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सीमा बिस्ला 50 किग्रा के पहले दौर में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  कुश्ती में भारत के लिए तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक की आखिरी उम्मीद बजरंग पूनिया किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को शुक्रवार को यहां हराकर 65 किलो के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये।

चीबा (जापान), छह अगस्त  कुश्ती में भारत के लिए तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक की आखिरी उम्मीद बजरंग पूनिया किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को शुक्रवार को यहां हराकर 65 किलो के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये।

पहले पीरियड के आखिरी क्षणों में बजरंग ने अकमालालिएव को मैट पर पटक कर 3-1 की बढ़त बना ली लेकिन किर्गीस्तान के पहलवान ने दूसरे पीरियड में पुशआउट के जरिये दो बार एक-एक अंक जुटा कर स्कोर बराबर कर दिया।

बजरंग ने दो अंक वाला एक स्कोर बनाया था इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया।

बजरंग के लिए यह मुकाबला आसान नहीं था और यहां पहले मुकाबले में वह जिस तरह की जीत के लिए जाने जाते है वह नहीं दिखा। वह रूस के एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान घुटने की मामूली चोट से उबर कर इन खेलों में आए है।

भारतीय का अगला मुकाबला ईरान के मुर्तजा चेका घियासी से होगा।

अपना पहला ओलंपिक खेल रही भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला 50 किलोवर्ग के पहले दौर में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से 1-3 से हार गई।

सीमा को हमदी ने खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया । मुकाबले में कोई दाव देखने को नहीं मिले । हमदी ने तीन में से दो अंक पुशआउट पर और एक सीमा के रक्षात्मक खेल पर बनाये ।

सीमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को धक्का देकर अंक बनाया ।

अब उसे इंतजार करना पड़ेगा चूंकि हमदी फाइनल में पहुंचती है तो उसे रेपेशॉज खेलने का मौका मिलेगा ।

सीमा ने 2017 के बाद से कोई राष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं जीता है लेकिन मई में सोफिया में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर जीतकर ओलंपिक में जगह बनाई थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू