देश की खबरें | कानपुर में युवती से बलात्कार के आरोप में बजरंग दल का नेता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक दिलीप सिंह बजरंगी को पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने और धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को यहां दी।

कानपुर (उप्र), सात जनवरी कानपुर में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक दिलीप सिंह बजरंगी को पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने और धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को यहां दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) महेश कुमार ने बताया कि बजरंगी को गोविंद नगर पुलिस ने सोमवार को तब गिरफ्तार किया जब उसने थाने के बाहर अपने चेहरे पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि दिलीप सिंह बजरंगी ने आरोप लगाया कि उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर 2024 को कलेक्टरगंज थाने में युवती ने एक मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से बजरंगी फरार था।

कुमार ने बताया कि थाने के बाहर लोगों के बीच आत्मदाह करने की कोशिश के बाद पुलिस ने सरकारी कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने और आत्महत्या की कोशिश के आरोप में उसके खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की है।

कुमार ने मंगलवार को बताया कि एक युवती ने कलेक्टरगंज थाने में बजरंगी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि बजरंगी ने उससे दोस्ती की, उसे घंटाघर स्थित एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।

कुमार ने बताया कि युवती का आरोप है कि बजरंगी ने उसका एक वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया मंच डाला गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी, लेकिन बजरंगी के फरार होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को बजरंगी अपने समर्थकों और बजरंग दल के कार्यकर्ता के साथ गोविंद नगर पुलिस थाने पहुंचा और कथित पुलिस उत्पीड़न के लिए सोशल मीडिया मंच पर लाइव स्ट्रीम करके आत्मदाह का प्रयास किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\