जरुरी जानकारी | बजाज फाइनेंस का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 80 प्रतिशत बढ़कर 2,420 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज फाइनेंस का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 2,420 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल बजाज फाइनेंस का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 2,420 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,347 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का शुद्ध लाभ 59 प्रतिशत बढ़कर 7,028 करोड़ रुपये रहा।

इससे पहले, 2020-21 में कंपनी को 4,420 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसकी शुद्ध ब्याज आय 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 6,068 करोड़ रुपये रही।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की आय 27 प्रतिशत बढ़कर 21,892 करोड़ रुपये रही।

बजाज फाइनेंस के निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिये प्रति शेयर 20 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर