जरुरी जानकारी | बजाज फाइनेंस का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 3,639 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज फाइनेंस का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 3,639 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी बजाज फाइनेंस का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 3,639 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,973 करोड़ रुपये रहा था।

बजाज फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी कुल आमदनी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 14,166 करोड़ रुपये हो गई। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 10,789 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी की प्रबंधन अधीन एकीकृत संपत्तियां 35 प्रतिशत बढ़कर 3,10,968 करोड़ रुपये हो गईं। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 2,30,842 करोड़ रुपये थीं।

बजाज फाइनेंस की शुद्ध ब्याज आय समीक्षाधीन तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 7,655 करोड़ रुपये रही है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 5,922 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) एक साल पहले की समान अवधि के 1.14 प्रतिशत से घटकर 0.95 प्रतिशत पर आ गईं।

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.37 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के अंत में 0.41 प्रतिशत था।

इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने कर्ज लेने की कुल सीमा को 2,25,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3,75,000 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव के तहत गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (या तो भारतीय मुद्रा / विदेशी मुद्रा) सहित ऋण संसाधनों द्वारा धन जुटाने को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही के दौरान पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 8,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर