जरुरी जानकारी | बजाज फाइनेंस का शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 3,437 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस ने बुधवार को कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में रिकॉर्ड कर्ज वितरण से उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 3,437 करोड़ रुपये हो गया।

मुंबई, 26 जुलाई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बजाज फाइनेंस ने बुधवार को कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में रिकॉर्ड कर्ज वितरण से उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 3,437 करोड़ रुपये हो गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस ने पहली तिमाही के नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि इस तिमाही में उसने 38.4 लाख नए ग्राहक जोड़कर अपने ग्राहकों की कुल संख्या 7.29 करोड़ पर पहुंचा दी। यह एक साल पहले के 6.03 करोड़ ग्राहकों की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।

आलोच्य तिमाही में बजाज फाइनेंस ने रिकॉर्ड 99.4 लाख नए कर्ज स्वीकृत किए जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 34 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा कि 73 करोड़ रुपये की लंबित कर देनदारी को छोड़कर उसकी शुद्ध आय 30 प्रतिशत बढ़ी है। इसकी कुल एकीकृत आय 12,500.54 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले यह 9,285.86 करोड़ रुपये थी।

बजाज फाइनेंस की शुद्ध ब्याज आय 26 प्रतिशत बढ़कर 8,398 करोड़ रुपये हो गई।

आवंटित ऋणों पर नुकसान और फंसे कर्जों के लिए वित्तीय प्रावधान इस तिमाही में 755 करोड़ रुपये से बढ़कर 995 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) कुल कर्ज का 0.87 रहा जबकि साल भर पहले यह अनुपात 1.25 प्रतिशत था। वहीं शुद्ध एनपीए अनुपात 0.51 से घटकर 0.31 पर आ गया।

कंपनी ने बयान में कहा कि इसकी पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाइयों बजाज हाउसिंग फाइनेंस, बजाज फाइनेंशियल सिक्योरिटीज और सहयोगी कंपनी स्नैपवर्क टेक्नोलॉजीज के आंकड़े भी इन नतीजों में शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट