खेल की खबरें | आयरलैंड श्रृंखला के लिए बेयरस्टॉ और मोईन इंग्लैंड के ट्रेनिंग समूह में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विके में टकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ और स्पिन गेंदबाजी आलराउंडर मोईन अली को गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के 24 सदस्यीय ट्रेनिंग समूह में शामिल किया गया।

लंदन, नौ जुलाई विके में टकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ और स्पिन गेंदबाजी आलराउंडर मोईन अली को गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के 24 सदस्यीय ट्रेनिंग समूह में शामिल किया गया।

साउथहैम्पटन के एजियास बाउल में 30 जुलाई, एक और चार अगस्त को ये तीन दिन-रात्रि मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे और सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन टीम की अगुआई करेंगे।

यह भी पढ़े | सौरव गांगुली ने कहा- एशिया कप रद्द हो गया है, पीसीबी अनजान.

पिछले हफ्ते बेयरस्टॉ और मोईन को इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई थी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में पहला टेस्ट खेल रही है।

तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन चोट के कारण श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस 31 वर्षीय गेंदबाज के हाथ का हाल में आपरेशन हुआ है।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध.

ट्रेनिंग समूह में विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स, आलराउंडर डेविड विली, लियाम डॉसन, लियान लिविंगस्टोन, जेम्स विंस, बेन डकेट और रीस टोप्ले शामिल हैं।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘यह समूह गुरुवार 30 जुलाई को शुरू होने वाली रॉयल लंदन श्रृंखला से पहले गुरुवार 16 जुलाई से एजियास बाउल में शिविर में हिस्सा लेगा।’’

इसके अनुसार, ‘‘यह समूह सीमित ओवरों के टीम प्रबंधन के साथ एजियास बाउल में रहेगा और वही तैयारी तथा ट्रेनिंग करेगा।’’

इस समूह के बीच दो अभ्यास मैच 21 और 24 जुलाई को होंगे जिसके बाद श्रृंखला के लिए टीम घोषित की जाएगी।

ईसीबी ने साथ ही इस श्रृंखला के लिए कोचिंग टीम की घोषणा की। इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड इस श्रृंखला के लिए अस्थाई तौर पर मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड की जगह लेंगे।

इस श्रृंखला के लिए बल्लेबाजी कोच की भूमिका मार्कस ट्रेस्कॉथिक निभाएंगे जबकि इंग्लैंड यंग लायंस के कोच जॉन लुईस तेज गेंदबाजी कोच होंगे जबकि डरहम के नील किलेन उनक साथ निभाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के पूर्व स्पिनर क्लॉड हेंडरसन को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है जबकि एसेक्स के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फॉस्टर विकेटकीपरों के साथ काम करेंगे।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग समूह इस प्रकार है:

इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोनाथन बेयरस्टॉ, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, हेनरी ब्रूक्स, ब्राइडन कार्स, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, लॉरी इवान्स, रिचर्ड ग्लीसन, लुईस ग्रेगरी, सैम हेन, टॉम हेल्म, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, मैथ्यू पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, रीस टॉप्ले, जेम्स विन्स और डेविड विली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\