देश की खबरें | भाजपा विधायक को 'बदनाम' करने की कोशिश करने की आरोपी महिला को जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अमरेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक को बदनाम करने की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार एक महिला को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी।

अमरेली, तीन जनवरी गुजरात के अमरेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक को बदनाम करने की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार एक महिला को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी।

इस बीच, पुलिस द्वारा महिला को परेड कराए जाने का वीडियो सामने के बाद विपक्षी दल और सामुदायिक संगठन उसके समर्थन में आ गए।

पायल गोटी (25) उन चार लोगों में शामिल है, जिन्हें 29 दिसंबर को सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक कौशिक वेकारिया को बदनाम करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अभियोजन पक्ष द्वारा पायल की याचिका पर आपत्ति न जताए जाने के बाद अमरेली सत्र न्यायालय की न्यायाधीश रिजवाना बुखारी ने उसे नियमित जमानत दे दी।

पायल भाजपा कार्यकर्ता और मुख्य आरोपी मनीष वघासिया के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करती थी। मनीष दो अन्य आरोपियों के साथ अभी भी सलाखों के पीछे है।

अमरेली पुलिस ने मामले में 29 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ता मनीष वघासिया, गोटी, भाजपा के सरपंच अशोक मंगरोलिया और जीतू खटरा को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड