देश की खबरें | बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेस सांसद की जमानत अर्जी खारिज, पुलिस हिरासत में भेजे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा को मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पोर्ट ब्लेयर, 29 जुलाई बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा को मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
शर्मा को अंडमान एवं निकोबार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (एएनएससीबीएल) में कथित अनियमितताओं के संबंध में 18 जुलाई को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था। जब यह कथित अनियमिमता हुई थी तब शर्मा इस बैंक के अध्यक्ष थे।
वह तब से न्यायिक हिरासत में हैं तथा इसकी अवधि समाप्त होने पर उन्हें आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया।
सीजेएम अदालत ने उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
शर्मा को एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था, जहां उनका इलाज हो रहा था।
बैंक में कथित अनियमितताओं के संबंध में 15 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
आरोप है कि बैंक की प्रबंध समिति ने ऋण परीक्षण समिति की सिफारिशों की अनदेखी की तथा ऋण स्वीकृत करते समय क्रेडिट रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों को नजरअंदाज किया।
पच्चीस जून से अब तक इस मामले के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)