देश की खबरें | बीएआई ने राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों और थॉमस तथा उबेर कप के लिए चयन ट्रायल की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने थॉमस और उबेर कप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों जैसी आगामी प्रमुख प्रतियोगिताओं के लिए टीमों को चुनने के लिए शनिवार को यहां के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 15 से 20 अप्रैल तक चयन ट्रायल आयोजित करने का फैसला किया।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने थॉमस और उबेर कप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों जैसी आगामी प्रमुख प्रतियोगिताओं के लिए टीमों को चुनने के लिए शनिवार को यहां के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 15 से 20 अप्रैल तक चयन ट्रायल आयोजित करने का फैसला किया।

 ट्रायल के दौरान राष्ट्रीय शासी निकाय ‘2024 ओलंपिक खेलों के लिए सीनियर कोर ग्रुप के संभावितों को अंतिम रूप देगा’।

बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) रैंकिंग में शीर्ष 15 में शामिल खिलाड़ियों को सीधे चुना जाएगा जबकि बाकी सदस्यों को ट्रायल से चुना जाएगा। जिसमें 29 मार्च को जारी नवीनतम विश्व रैंकिंग में 16 से 50 के बीच रैंक वाले खिलाड़ी भाग लेंगे।

इसका मतलब यह हुआ कि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (विश्व नंबर सात), विश्व चैंपियनशिप रजत और कांस्य पदक विजेता किदांबी श्रीकांत (विश्व नंबर 12) और लक्ष्य सेन (विश्व नंबर नौ) के अलावा पुरुषों में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (विश्व नंबर सात) की जोड़ी की इन टूर्नामेंटों की टीम में जगह पक्की है।

लंदन खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल (विश्व रैंकिंग 23) तोक्यो ओलंपियन बी साई प्रणीत (रैंकिंग 19) को ट्रायल से गुजरना होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में पुरुषों और महिलाओं की समान संख्या के साथ 10 सदस्य होंगे, जबकि एशियाई खेलों और थॉमस और उबेर कप टीमों में प्रत्येक में 10 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं।

थॉमस कप और उबेर कप बैंकॉक में आठ से 15 मई तक होने हैं, जबकि राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल चीन के बर्मिंघम और हांग्जो में क्रमश: 28 जुलाई और 10 सितंबर तक खेले जाएंगे।

बीएआई की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ चेन्नई और हैदराबाद में खेले गए सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंटों में घरेलू प्रदर्शन के आधार पर एकल में शीर्ष-16 और युगल में शीर्ष-आठ में स्थान पाने वाले खिलाड़ी के अलावा 2019 में बीएआई और साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) द्वारा चयनित कोर समूह के खिलाड़ियों  को भी इस ट्रायल में शामिल किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ टीम में रिक्त स्थानों को चयन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर भरा जाएगा और वे प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए बीएआई तथा साइ से सहायता के लिए पात्र होंगे।’’

बीएआई के चयन ट्रायल की तारीख कोरियाई मास्टर्स (12 से 17 अप्रैल) की तारीखों से टकरा रही है।

बीएआई ने कहा कि वह इस ‘सुपर 300 टूर्नामेंट से अपने खिलाड़ियों की प्रविष्टियां वापस ले लेगा और इसकी जुर्माना राशि का भुगतान करेगा ताकि शटलर ट्रायल में भाग ले सकें’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू