देश की खबरें | कपड़ा उद्योग में भी बहुजन का प्रतिनिधित्व नहीं, काबिल युवा 'अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु' हैं: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि अन्य उद्योगों की तरह ही कपड़ा और फैशन क्षेत्र में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है और न इसकी शिक्षा तक पहुंच है तथा काबिल होते हुए भी युवा "अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु" हैं।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि अन्य उद्योगों की तरह ही कपड़ा और फैशन क्षेत्र में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है और न इसकी शिक्षा तक पहुंच है तथा काबिल होते हुए भी युवा "अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु" हैं।

उन्होंने गत पांच अप्रैल को यहां एक कपड़ा डिजाइन फैक्ट्री के दौरा किया था जिसका वीडियो शनिवार को ‘एक्स’ पर साझा किया। कांग्रेस नेता ने इस फैक्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति के साथ बातचीत का हवाला देते हुए पोस्ट किया।

राहुल गांधी ने कहा, " ‘मैं आज तक कपड़ा डिजाइन के उद्योग में शीर्ष पर किसी ओबीसी से नहीं मिला’, यह विक्की ने बताया। एक युवा जिसने अपने हुनर के दम पर इस क्षेत्र में अपना व्यापार बनाया है। उनकी फैक्ट्री के कारीगर 12-12 घंटे तपस्या करते हैं, सुई धागे से जादू बुनते हैं - मगर हाल वही, हुनर की कदर नहीं!"

उन्होंने दावा किया, "बाकी उद्योगों की तरह ही कपड़ा और फैशन क्षेत्र में भी बहुजनों के पास न तो प्रतिनिधित्व है, न इसकी शिक्षा तक पहुंच, और न ही नेटवर्क में जगह।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, "विक्की जैसे होनहार लोगों से मिलकर मैं उनका काम सीखने की कोशिश करता हूं, ताकि दुनिया को भारतीय युवाओं का असली हुनर दिखे - ये पता चले कि काबिल और मेहनती होते हुए भी ये युवा उपेक्षा और अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु हैं।"

उन्होंने कहा , "मेरी लड़ाई इसी चक्रव्यूह को तोड़ने की है - ताकि हर हुनरमंद को सिस्टम में घुसने का रास्ता मिल सके।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड