देश की खबरें | बहराइच : गांव में भटक कर आए तेंदुओं ने 13 ग्रामीणों को घायल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों के हमले में कुछ वन कर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का पास के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों के हमले में कुछ वन कर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का पास के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार कतर्नियाघाट सेंचुरी के सुजौली रेंज अंतर्गत कठौतिया गांव में बुधवार तड़के जंगल से भटक कर एक तेंदुआ पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि लोग खेतों में काम कर रहे थे तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरना शुरू किया तो तेंदुए ने खेतों व घरों में घुसकर तीन महिलाओं समेत एक-एक कर 13 ग्रामीणों को घायल कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मियों ने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक वहां एकत्र हो चुके सैकड़ों ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया था।

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों की भीड़ ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर तेंदुए को मार डाला। ग्रामीणों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बावजूद वन विभाग ने कार्रवाई नहीं की।

प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने पत्रकारों से बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग के जवान व वनकर्मी तेंदुए को पकड़ने में लगे हुए थे, लेकिन ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लिया और तेंदुए को मार डाला।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने वनकर्मियों को बंधक बनाया था, सभी को चिह्नित किया जा रहा है और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कराई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर