खेल की खबरें | बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप: भारत ने बांग्लादेश को 5-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने बांग्लादेश को 5-0 से करारी शिकस्त देकर शुक्रवार को यहां बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

योग्यकार्ता (इंडोनेशिया), सात जुलाई भारत ने बांग्लादेश को 5-0 से करारी शिकस्त देकर शुक्रवार को यहां बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

समरवीर और राधिका की मिश्रित युगल जोड़ी ने नजमुल इस्लाम और स्मृति राजबोंगशी को 21-12, 21-10 से हराकर भारत की जीत की नींव रखी।

तारा शाह और आयुष शेट्टी ने एकल वर्ग के अपने-अपने मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ जीत का सिलसिला जारी रखा।

तारा ने लड़कियों के एकल मैच में स्मृति राजबोंगशी को 21-2, 21-7 से जबकि आयुष ने लड़कों के एकल वर्ग में सिफत उल्लाह को केवल 21 मिनट में 21-5, 21-9 से हराया।

इसके बाद निकोलस और तुषार की लड़कों की युगल जोड़ी ने भी नजमुल इस्लाम और सिफत उल्लाह के खिलाफ 21-13, 21-12 से आसान जीत दर्ज की। तनीषा और कर्णिका की लड़कियों की युगल जोड़ी ने जेस्मीन कोना और माथेना बिस्वास को केवल 19 मिनट में 21-8, 21-15 से हराकर भारत का क्लीन स्वीप सुनिश्चित किया।

भारतीय टीम शनिवार को हांगकांग चीन और मलेशिया से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\