खेल की खबरें | बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : सिंधू और राजावत हारे, कपिला-क्रास्टो की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और युवा खिलाड़ी प्रियांशु राजावत बृहस्पतिवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में अपने वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए।

निंगबो (चीन), 10 अप्रैल भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और युवा खिलाड़ी प्रियांशु राजावत बृहस्पतिवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में अपने वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए।

विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज 29 वर्षीय सिंधू ने कड़ी टक्कर दी लेकिन एक घंटे छह मिनट तक चले महिला एकल मुकाबले में दुनिया की चौथी और तीसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची से 12-21, 21-16, 16-21 से हार गईं।

राजावत पुरुष एकल मुकाबले में सातवीं रैंकिंग और पांचवें वरीय जापान के कोडाई नाराओका से सीधे गेम में 14-21, 17-21 से हार गए।

पुरुष एकल स्पर्धा में किरण जॉर्ज का सफर भी समाप्त हो गया। उन्हें थाईलैंड के पांचवें वरीय कुनलावुत वितिदसर्ण के खिलाफ 21-19 13-21 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इस तरह भारत का पुरुष और महिला एकल स्पर्धाओं में अभियान समाप्त हो गया है।

हालांकि ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने चीनी ताइपे के ये होंग वेई और निकोल गोंजालेस चैन को 12-21 21-16 21-18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

कपिला और क्रास्टो की जोड़ी का सामना अब हांगकांग के चुन मैन टैंग और यिंग सुएट त्से की पांचवीं वरीय जोड़ी से होगा।

लेकिन मिश्रित युगल में अशिथ सूर्या और अमृता प्रमुथेश की एक अन्य भारतीय जोड़ी को चीन के शीर्ष वरीय जियांग जेन बैंग और वेई या शिन के खिलाफ 11-21 14-21 से हार का मुंह देखना पड़ा।

वहीं पुरुष युगल स्पर्धा में शाम में हरिहरन अम्साकरुनन और रुबन कुमार रेथिनासबापति का सामना मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम