खेल की खबरें | शुरुआती झटकों के बाद बाबर और आलम ने पाकिस्तान को संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाबर और आलम ने तब मोर्चा संभाला जब टीम 15 ओवर में 22 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। चाय के विश्राम के लिए खेल रोको जाते समय बाबर 77 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शानदार फार्म में चल रहे आलम 138 गेंद में 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे है।

बाबर और आलम ने तब मोर्चा संभाला जब टीम 15 ओवर में 22 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। चाय के विश्राम के लिए खेल रोको जाते समय बाबर 77 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शानदार फार्म में चल रहे आलम 138 गेंद में 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे है।

इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 10 गेंद के अंदर दो विकेट और तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने शॉट लेग पर आबिद अली (06) को कैच कराकर पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिये।

बाबर और आलम ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी करते हुए मैच में टीम की वापसी कराई। गेंद से चमक खत्म होने के साथ दूसरे सत्र में धीमी पिच का भी दोनों ने फायदा उठाया।

बाबर ने अपनी 16वीं अर्धशतकीय पारी के दौरान ऑफ में कुछ शानदार ड्राइव लगाने के साथ तेज गेंदबाजों के खिलाफ बैकफुट से करारे शॉट लगाये। उन्होंने वियान मुल्डर के गेंद पर फ्लिक के साथ चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

दक्षिण अफ्रीका को स्पिनर जॉर्ज लींडे के चोटिल होने से झटका लगा। पहले सत्र के खेल के दौरान अपनी गेंद पर बाबर के शॉट को रोकते समय उनकी छोटी अंगुली चोटिल हो गयी जिसमें उन्हें टांके लगवाने पड़े।

इससे पहले बाबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन 11वें से 15वें ओवर के खेल के दौरान पाकिस्तान के तीन विकेट गिरने के बाद यह गलत लगा। सलामी बल्लेबाज इमरान बट्ट (15) ने विकेटकीपर क्विंटोन डिकॉक को कैच दिया जबकि अजहर अली नौ गेंद में खाता खोले बगैर उनकी गेंद पर पगबाधा हुए।

पाकिस्तान ने श्रृंखला का पहला मैच सात विकेट से जीता था। उसने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया जबकि दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी की जगह मुल्डर को अंतिम 11 में जगह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट