खेल की खबरें | बारिश से प्रभावित पहले दिन बाबर और आलम ने पाकिस्तान को संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाबर और आलम ने तब मोर्चा संभाला जब टीम 15 ओवर में 22 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाने तक बाबर 77 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शानदार फार्म में चल रहे आलम 138 गेंद में 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। लेकिन बारिश के कारण अंतिम सत्र का खेल नहीं हो सका।

बाबर और आलम ने तब मोर्चा संभाला जब टीम 15 ओवर में 22 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। चाय के विश्राम के लिए खेल रोके जाने तक बाबर 77 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शानदार फार्म में चल रहे आलम 138 गेंद में 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। लेकिन बारिश के कारण अंतिम सत्र का खेल नहीं हो सका।

इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 10 गेंद के अंदर दो विकेट और तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने शॉर्ट लेग पर आबिद अली (06) को कैच कराकर पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिये।

बाबर और आलम ने इसके बाद संभलकर बल्लेबाजी करते हुए मैच में टीम की वापसी कराई। गेंद से चमक खत्म होने के साथ दूसरे सत्र में धीमी पिच का भी दोनों ने फायदा उठाया।

बाबर ने अपनी 16वीं अर्धशतकीय पारी के दौरान ऑफ में कुछ शानदार ड्राइव लगाने के साथ तेज गेंदबाजों के खिलाफ बैकफुट से करारे शॉट लगाये। उन्होंने वियान मुल्डर के गेंद पर फ्लिक के साथ चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

दक्षिण अफ्रीका को स्पिनर जॉर्ज लींडे के चोटिल होने से झटका लगा। पहले सत्र के खेल के दौरान अपनी गेंद पर बाबर के शॉट को रोकते समय उनकी छोटी अंगुली चोटिल हो गयी जिसमें उन्हें टांके लगवाने पड़े।

इससे पहले बाबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन 11वें से 15वें ओवर के खेल के दौरान पाकिस्तान के तीन विकेट गिरने के बाद यह गलत लगने लगा। सलामी बल्लेबाज इमरान बट्ट (15) ने विकेटकीपर क्विंटोन डिकॉक को कैच दिया जबकि अजहर अली नौ गेंद में खाता खोले बगैर उनकी गेंद पर पगबाधा हुए।

पाकिस्तान ने श्रृंखला का पहला मैच सात विकेट से जीता था। उसने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया जबकि दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी की जगह मुल्डर को अंतिम 11 में जगह दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू