देश की खबरें | बाबा सफीदों गिरोह का हथियार आपूर्तिकर्ता मुंबई से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने बाबा सफीदों गिरोह के एक सदस्य और गिरोह के मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता भोला शंकर (26) को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी दिल्ली पुलिस ने बाबा सफीदों गिरोह के एक सदस्य और गिरोह के मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता भोला शंकर (26) को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि भोला शंकर दुबई भागने की फिराक में था लेकिन मुंबई के अंधेरी-पूर्व इलाके से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को दिल्ली लाया गया और आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, भोला शंकर हरियाणा के जींद का रहने वाला है और उसके खिलाफ दिल्ली एवं हरियाणा में पांच मामलें दर्ज हैं।

शंकर ने अपने साथियों के साथ 14 फरवरी को दिल्ली के वसंत कुंज में एक विनिमय कार्यालय से साढ़े सात लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लूट ली थी। उसके दो साथी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए गए थे, लेकिन शंकर फरार हो गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमारी टीम ने अंधेरी पूर्व में शंकर के ठिकाने का पता लगाया और एक अभियान के तहत उसके दुबई भागने से पहले एक होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि शंकर इससे पहले भी अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया था लेकिन वह फरार हो गया था जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट