रमजान में एनजीटी के दिशानिर्देशों के अनुसार दी जा सकती है अज़ान : दिल्ली पुलिस

 पुलिस की यह अपील सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के कुछ देर बाद की गयी है जिसमें दो पुलिसकर्मी लोगों से कथित तौर पर कह रहे हैं कि उप-राज्यपाल के आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान अज़ान की अनुमति नहीं है।

जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशानिर्देशों के अनुसार अजान दी जा सकती है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया कि वे 25 अप्रैल से शुरू होने वाले रमज़ान के पवित्र महीने में लॉकडाउन मानदंडों का पालन करें

 पुलिस की यह अपील सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के कुछ देर बाद की गयी है जिसमें दो पुलिसकर्मी लोगों से कथित तौर पर कह रहे हैं कि उप-राज्यपाल के आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान अज़ान की अनुमति नहीं है।

हालांकि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्पष्ट किया कि अज़ान पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, "लॉकडाउन के दौरान मस्जिदों में या किसी अन्य धार्मिक स्थान पर लोगों के एकत्र होने पर पूर्ण प्रतिबंध है।"

दिल्ली पुलिस ने लोगों से रमज़ान के दौरान घर पर नमाज पढने को कहा।

उसने ट्वीट किया कि रमजान का पवित्र महीना 25 अप्रैल से शुरू हो रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि रोजा और नमाज पढ़ने के दौरान सभी लोग दिशानिर्देशों के अनुसार लॉकडाउन का पालन करेंगे।

इसमें कहा गया है कि एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार अज़ान दी जा सकती है। पुलिस ने अनुरोध किया है कि नमाज घरों के अंदर रहकर अदा की जाए और सहरी भी घर में होनी चाहिए।

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्विटर पर दिल्ली पुलिस की पोस्ट को साझा किया और लिखा, "लॉकडाउन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए रमजान मनाएं।’’

आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या उपराज्यपाल ने पुलिस को रमज़ान के दौरान अज़ान पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

ओखला के विधायक ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की और वह इस मामले को देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, "एलजी साहब से मेरा अनुरोध है कि दिल्ली को और घाव न दें। हम सब एक साथ रहना चाहते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\