देश की खबरें | मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेगी आजाद समाज पार्टी : चंद्रशेखर आजाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने समतामूलक भारत के निर्माण के उद्देश्य से एक से 21 जुलाई तक बहुजन साइकिल यात्रा निकाली और अब मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेगी।

लखनऊ, 22 जुलाई भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने समतामूलक भारत के निर्माण के उद्देश्य से एक से 21 जुलाई तक बहुजन साइकिल यात्रा निकाली और अब मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेगी।

प्रेस क्‍लब में पत्रकारों से बातचीत में आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी ने बहुजन साइकिल यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता को जागरुक किया।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरक्षण नीति के अनादर का आरोप लगाते हुए ऐलान किया कि उनकी पार्टी मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेगी।

आजाद ने सरकार पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में जनता को बेवकूफ बनाया, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के कुछ मंत्री बनाकर अपनी नाकामी को छुपाने का प्रयास किया।

उन्होंने आजमगढ़ जिले में एक दलित नेता के साथ उत्पीड़न का जिक्र करते हुए दावा किया कि अगर भाजपा सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा।

आजाद ने हाल के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार पर धांधली का आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर आजाद दलितों के हितों के लिए पहले भीम आर्मी के जरिये संघर्ष कर रहे थे लेकिन पिछले वर्ष उन्होंने आजाद समाज पार्टी के नाम से राजनीतिक दल का गठन किया और विधानसभा के उपचुनाव में बुलंदशहर में अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारा। हाल के कुछ वर्षों में वह उत्तर प्रदेश में दलित नेता के रूप में उभरे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट