देश की खबरें | आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत बुधवार से होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘आयुष्मान भव’ अभियान की शुरुआत बुधवार को की जाएगी, जिसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं की इष्टतम प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए सरकार का लक्ष्य सात करोड़ परिवारों तक पहुंचने का है।

नयी दिल्ली, 12 सितंबर ‘आयुष्मान भव’ अभियान की शुरुआत बुधवार को की जाएगी, जिसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं की इष्टतम प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए सरकार का लक्ष्य सात करोड़ परिवारों तक पहुंचने का है।

अभियान की शुरुआत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिजिटल रूप से बातचीत की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक परिवार में औसतन पांच सदस्यों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के दायरे में लाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो अक्टूबर तक अनुमानित तौर पर 35 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।

वर्ष 2018 में सरकार ने 2011 की जनगणना के आधार पर 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने का फैसला किया था। इसने अब तक 25 करोड़ लाभार्थियों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए हैं।

सूत्रों ने कहा कि अब सरकार इस योजना के तहत 10 करोड़ और पात्र लाभार्थियों को शामिल करने की प्रक्रिया में है। हालांकि, 2011 के बाद से कोई नयी जनगणना नहीं हुई है।

मांडविया के अनुसार, अभियान की शुरुआत 13 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डिजिटल तरीके से की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\