देश की खबरें | अयोध्या: गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों संग रामलला के दर्शन किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने अपने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को अयोध्या स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्री रामलला के दर्शन किये।

अयोध्या, दो मार्च गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने अपने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को अयोध्या स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्री रामलला के दर्शन किये।

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि गुजरात के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में यात्री निवास बनेगा और इसके लिए राज्य के बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

श्री रामलला के दर्शन के लिए 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष विमान से पहुंचा।

उप्र सरकार में कृषि मंत्री और अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन की तरफ से शैलेंद्र कोरी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मंत्रियों का स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किये।

सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने उनके स्वागत में लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुजरात प्रदेश से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, "मुझे मेरे मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह अवसर हम सभी के लिए बहुत ही भावुक और श्रद्धापूर्ण है।''

उन्होंने कहा, "विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या मंदिर में प्रभु श्री राम चंद्र जी के नवीन विग्रह की अलौकिक प्राणप्रतिष्ठा देश में नए काल चक्र का उद्घोष है। इतना ही नहीं, यह अगले एक हजार वर्ष के लिए रामराज्य की स्थापना का संकल्प भी है।’’

उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारत की दृष्टि के दर्शन का मंदिर बन गया है और सही अर्थों में यह मंदिर राष्ट्र की चेतना और नव जागरण का मंदिर है।

पटेल ने कहा कि श्री रामलला का प्राणप्रतिष्ठा समारोह राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया गया, जो एक नए युग की शुरुआत है।

हर एक हिंदू का संकल्प था कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण होना चाहिए जो अब पूर्ण हो गया है।

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि देश भर से लाखों श्रद्धालु राम मंदिर में प्रभु के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। हमारी सरकार में गुजरात के तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष आस्था ट्रेन शुरू की गई है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों को रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है।

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा प्राप्त हो इसके लिए यात्री निवास बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य के बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अयोध्या में भविष्य में निर्मित होने वाले यात्री भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देता हूं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\