जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 1,117 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 36.4 प्रतिशत घटकर 1,160.60 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,757 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 36.4 प्रतिशत घटकर 1,160.60 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,757 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 19,274.39 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,494.87 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 3.44 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 5 प्रतिशत रही थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 0.74 प्रतिशत रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.09 प्रतिशत रहा था।

मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए घटकर 21,997.90 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 30,073.02 करोड़ रुपये रहा था।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 12,160.28 करोड़ रुपये से घटकर 4,609.83 करोड़ रुपये रह गया।

बैंक का प्रावधान (कर को छोड़कर) और आकस्मिक खर्च बढ़कर 4,604.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,470.92 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस