जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 70% उछलकर 5,330 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 70 प्रतिशत उछलकर 5,329.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फंसे हुए ऋण में कमी के साथ आय में मजबूत वृद्धि से बैंक का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 70 प्रतिशत उछलकर 5,329.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फंसे हुए ऋण में कमी के साथ आय में मजबूत वृद्धि से बैंक का लाभ बढ़ा है।

निजी क्षेत्र के देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक ने बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3,133.32 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एक्सिस बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि एकल आधार पर उसकी आय सितंबर तिमाही में बढ़कर 24,180 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 20,134 करोड़ रुपये थी।

इसमें से ब्याज के जरिये आय आलोच्य तिमाही के दौरान 24 प्रतिशत बढ़कर 20,239 करोड़ रुपये हो गई। यह बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 16,336 करोड़ रुपये थी।

इसके बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में घटकर 2.50 प्रतिशत पर आ गयी, जो एक साल पहले की समान अवधि में 3.53 प्रतिशत पर थी।

इस दौरान बैंक का फंसा हुआ शुद्ध कर्ज भी 1.08 प्रतिशत से घटकर 0.51 प्रतिशत पर आ गया।

एक्सिस बैंक का शेयर बृहस्पतिवार को बीएसई पर 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 826.20 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस