जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में चार प्रतिशत घटकर 5,806 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में चार प्रतिशत घटकर 5,806 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि फंसे कर्ज में वृद्धि के कारण उसका शुद्ध लाभ घटा है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में चार प्रतिशत घटकर 5,806 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि फंसे कर्ज में वृद्धि के कारण उसका शुद्ध लाभ घटा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 6,035 करोड़ रुपये रहा था।

एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आमदनी बढ़कर 38,322 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 35,844 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 31,064 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष समान तिमाही में 30,061 करोड़ रुपये थी।

इस अवधि के दौरान बैंक का परिचालन लाभ बढ़कर 11,515 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10,106 करोड़ रुपये था।

बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में गिरावट देखी गई। उसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) चालू वित्त वर्ष (2025-26) की जून तिमाही के अंत में बढ़कर कुल ऋण का 1.57 प्रतिशत हो गईं, जो एक साल पहले 1.54 प्रतिशत थीं।

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए भी बढ़कर 0.45 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 0.34 प्रतिशत था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का प्रावधान और आकस्मिक खर्च बढ़कर 3,948 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 2,039 करोड़ रुपये था।

बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) बढ़कर 16.85 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 16.65 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट