जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक का जून तिमाही का मुनाफा चार प्रतिशत बढ़कर 6,035 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 6,035 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने बुधवार को कहा कि ब्याज आय बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 6,035 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने बुधवार को कहा कि ब्याज आय बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 5,797 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही में उसकी ब्याज आमदनी बढ़कर 30,060.73 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,556.77 करोड़ रुपये रही थी।

आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 35,844.22 करोड़ रुपये रही, जो एक वर्ष पूर्व की समान तिमाही में 30,644 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) घटकर 1.54 प्रतिशत रह गया, जबकि बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1.96 प्रतिशत था।

इसी तरह, बैंक का शुद्ध एनपीए जून तिमाही के अंत में घटकर 0.34 प्रतिशत हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 0.41 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट