जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 6,918 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 6,918 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 6,918 करोड़ रुपये रहा है।

एक्सिस बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को जुलाई-सितंबर, 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना दी। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 5,864 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 37,142 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 31,660 करोड़ रुपये थी।

पिछली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 30,420 करोड़ रुपये रही जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में यह 26,626 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के संदर्भ में बैंक अपनी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) को सितंबर तिमाही के अंत तक सकल ऋण के 1.44 प्रतिशत तक लाने में सफल रहा जो एक साल पहले 1.73 प्रतिशत था।

इसी तरह एक्सिस बैंक का शुद्ध एनपीए यानी फंसा हुआ कर्ज घटकर 0.34 प्रतिशत रह गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 0.36 प्रतिशत था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़कर 16.61 प्रतिशत हो गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 16.56 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस