देश की खबरें | महाराष्ट्र विधान भवन में हुई हाथापाई के मामले में आव्हाड और पडलकर के समर्थक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में हुई हाथापाई के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोपीचंद पडलकर के एक-एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 18 जुलाई महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में हुई हाथापाई के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोपीचंद पडलकर के एक-एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को विधान भवन के अंदर आव्हाड और पडलकर के समर्थकों के बीच विवाद हो गया था। इससे एक दिन पहले दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख और पडलकर के समर्थक ऋषिकेश टाकले को गिरफ्तार कर उनका बयान दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों को दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान