देश की खबरें | अंगदान व देहदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने के लिए जागरूकता फैलाई जाए: मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रक्तदान, अंगदान और देहदान के लिए लोगों को प्रेरित करने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया है।

जयपुर, 22 फरवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रक्तदान, अंगदान और देहदान के लिए लोगों को प्रेरित करने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया है।

मिश्र ने बृहस्पतिवार को राजभवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवगठित जिलों में रेडक्रॉस शाखाओं का तेजी से विस्तार किया जाए।

आधिकारिक बयान के अनुसार बैठक में राज्यपाल ने जिला कलेक्टरों द्वारा रेडक्रॉस जिला शाखाओं में सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने, सर्वीकल कैंसर और अन्य रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए विशेष प्रयास करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने रक्तदान, अंगदान और देहदान के लिए लोगों को प्रेरित करने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने को लेकर जागरुकता फैलाने का आह्वान भी किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में जिन रेडक्रॉस शाखाओं के भवन नहीं हैं, वहां जिला कलेक्टर स्तर पर भूमि आवंटन की कार्यवाही भी त्वरित की जाए।

उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों को एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण देने के साथ सामाजिक सेवाओं के लिए प्रेरित किए जाने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने "रेडक्रॉस टाइम्स" न्यूज लेटर का भी लोकार्पण किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने रेड क्रॉस की सामाजिक गतिविधियां और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\