देश की खबरें | दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे अविनाश साबले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अविनाश साबले 16 अक्टूबर से यहां होने वाली 17वीं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अविनाश साबले 16 अक्टूबर से यहां होने वाली 17वीं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।

ओलंपियन स्टीपलचेज एथलीट साबले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली 268,000 डॉलर पुरस्कार राशि की विश्व एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस में वापसी करेंगे, जिसमें वह हाफ मैराथन 61 मिनट के अंदर (60:30 मिनट) पूरी करने वाले पहले भारतीय बने थे। वह इस समय से भारतीयों में शीर्ष पर और कुल 10वें स्थान पर रहे थे।

भारतीय एलीट वर्ग में 2018 चरण के विजेता अभिषेक पाल भी हिस्सा लेंगे। पाल ने हाल में गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में 28:54.98 सेकेंड के समय से 10,000 मीटर में रजत पदक जीता था।

भारतीय महिला दल का नेतृत्व पूर्व चैम्पियन संजीवनी जाधव करेंगी। वह 2020 चरण की रजत पदक विजेता हैं।

संजीवनी ने 2022 फेडरेशन कप एथलेटिक्स में 10,000 मीटर का स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें पूर्व चैम्पियन मोनिका अथारे से भी चुनौती मिलेगी।

पुरूष और महिला वर्ग में भारतीय एलीट विजेताओं को 3.5 लाख रूपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। नया कोर्स रिकॉर्ड बनाने के लिये एक लाख रूपये का बोनस भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\