जरुरी जानकारी | विमानन ईंधन 7.5 प्रतिशत महंगा हुआ, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन ईंधन या एटीएफ की कीमत में बुधवार को 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।

नयी दिल्ली, एक जुलाई विमानन ईंधन या एटीएफ की कीमत में बुधवार को 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के अनुसार दिल्ली में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 2,922.94 रुपये प्रति किलो लीटर (केएल) या 7.48 प्रतिशत बढ़कर 41,992.81 रुपये प्रति किलो लीटर हो गई है।

यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.

एटीएफ की कीमत में एक महीने में यह तीसरी वृद्धि है। इससे पहले एक जून को 56.6 प्रतिशत (12,126.75 रुपये प्रति किलो लीटर) की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 16 जून को 16.3 प्रतिशत (5,494.5 रुपये प्रति किलो लीटर) की बढ़ोतरी हुई।

इसके साथ ही बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत एक रुपये बढ़ाकर 594 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर कर दी गई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीनें से मिलेगी पूरी सैलरी और पेंशन.

दूसरे महानगरों में अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर या वैट दर के कारण कीमत में प्रति सिलेंडर चार रुपये की बढ़ोतरी हुई।

दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।

इससे पहले डीजल की कीमत में तीन हफ्तों के दौरान 22 बार बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद डीजल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल का दाम 80.53 रुपये प्रति लीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट