ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी को मिला मौका

आवेश तेज गति से गेंदबाजी करने में सक्षम है और आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 23 विकेट चटका चुका है जिसे बुधवार को दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है. वह सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में हर्षल पटेल (32 विकेट) के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

दिल्ली कैपिटल्स (photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद यूएई (UAE) में ही रुकने और नेट गेंदबाज के रूप में भारत की टी20 विश्व कप (T20 World Cup) टीम से जुड़ने को कहा है. कश्मीर के तूफानी तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) के बाद चौबीस साल के आवेश दूसरे तेज गेंदबाज हैं जिसे टीम से जुड़ने को कहा गया है. IPL 2021 के एलिमिनेटर में KKR से हार के बाद निकले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के आंसू- Video

बीसीसीआई के सूत्रों की माने तो रविवार को विश्व कप शुरू होने तक इस तेज गेंदबाज को स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में जगह मिल सकती है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. चयन समिति के करीबी बीसीसीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई को बताया, ‘‘राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने आवेश को भी टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है. अभी वह नेट गेंदबाज के रूप में शामिल होगा लेकिन अगर टीम प्रबंधन को लगता है तो उसे मुख्य खिलाड़ियों में शामिल किया जा सकता है.’’

आवेश तेज गति से गेंदबाजी करने में सक्षम है और आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 23 विकेट चटका चुका है जिसे बुधवार को दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है. वह सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में हर्षल पटेल (32 विकेट) के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

सूत्र ने कहा, ‘‘आवेश 142 से 145 किमी प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से गेंदबाजी करता है, सपाट पिचों से भी अच्छा उछाल हासिल करता है और पिछले कुछ समय से सहयोगी स्टाफ की नजर उस पर है.’’

आवेश टेस्ट टीम के साथ स्टैंडबाई के रूप में इंग्लैंड भी गए थे लेकिन काउंटी की संयुक्त टीम के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच के दौरान अंगुली में फ्रेक्चर के कारण उन्हें दौरे के बीच से वापस लौटना पड़ा था.

हार्दिक पंड्या इस बीच बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम से जुड़े रहेंगे जबकि वेंकटेश अय्यर उनका कवर होंगे. आलराउंडर हार्दिक के टी20 विश्व कप में विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेलने की संभावना है क्योंकि वह अभी गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं. पता चला है कि नाइट राइडर्स के उभरते हुए सलामी बल्लेबाज और तेज गेंदबाज वेंकटेश अय्यर को कवर के तौर पर जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़े रहने को कहा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट