देश की खबरें | इस साल अप्रैल में दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 2016 के बाद से सबसे खराब रहा: सीपीसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अप्रैल में दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 रहा, जो 2016 के बाद से इस महीने के लिए सबसे खराब है।

नयी दिल्ली, एक मई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अप्रैल में दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 रहा, जो 2016 के बाद से इस महीने के लिए सबसे खराब है।

शहर में अप्रैल में 29 ‘‘खराब’’ वायु गुणवत्ता वाले दिन देखे गए, जो सीपीसीबी द्वारा 2015 में एक्यूआई के आंकड़े रखना शुरू करने के बाद से महीने में सबसे अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार ऐसा भी पहली बार था कि दिल्ली में अप्रैल में ऐसा एक भी दिन दर्ज नहीं किया गया जब ‘‘मध्यम’’ या बेहतर वायु गुणवत्ता रही हो।

सीपीसीबी एयर लैब के पूर्व प्रमुख डॉ दीपांकर साहा ने कहा, ‘‘इस बार पूरे महीने हवा की गति अधिक रही और बारिश नहीं हुई। इसके कारण शुष्क धूल और पार्टिकुलेट मैटर ऊपर उठ गये जिसके परिणामस्वरूप पूरे महीने में उच्च एक्यूआई बना रहा।’’

गौरतलब है कि अगर एक्यूआई 0-50 के बीच होता है तो उसे ‘अच्छा’ माना जाता है। वहीं अगर एक्यूआई 51-100 के बीच है तो यह ‘संतोषजनक’ है जबकि 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में पिछले साल अप्रैल में औसत एक्यूआई 197 और 2020 में 110 दर्ज की गई थी, जो पिछले छह वर्षों में कोविड-19 से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण सबसे कम थी।

शहर में 2019 के अप्रैल महीने में औसत एक्यूआई 211 दर्ज की गई; 2018 में 222; 2017 में 224 और 2016 में 269 दर्ज की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू