जरुरी जानकारी | ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री मई में बढ़ी, लेकिन सुस्ती बरकरार: फाडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय फाडा ने कहा कि यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने बढ़ी है, लेकिन दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अभी भी कोविड से पहले के महीने मई 2019 की तुलना में कम रही।

नयी दिल्ली, छह जून ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय फाडा ने कहा कि यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने बढ़ी है, लेकिन दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अभी भी कोविड से पहले के महीने मई 2019 की तुलना में कम रही।

फाडा ने सोमवार को कहा कि मई में कुल ऑटो खुदरा बिक्री 16,46,773 इकाई रही, जबकि मई 2019 में यह आंकड़ा 18,22,900 इकाई था।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा, "मई 2019 की तुलना में मई 2022 की खुदरा बिक्री से पता चलता है कि बिक्री अभी भी वृद्धि के रास्ते पर नहीं है, क्योंकि कुल खुदरा बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, यात्री वाहनों और ट्रैक्टरों का सकारात्मक प्रदर्शन जारी है, लेकिन... दोपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में स्वस्थ सुधार का अभी इंतजार है।"

उन्होंने कहा कि मई 2021 के साथ सालाना आधार पर तुलना करें, तो सभी श्रेणियों में स्वस्थ वृद्धि दर है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि मई 2021 और मई 2020 दोनों ही कोविड महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से प्रभावित थे।

गुलाटी ने कहा कि इसलिए पिछले महीने के आंकड़ों की तुलना मई 2019 के साथ करना उचित होगा, जो कोविड से पहले का एक सामान्य महीना था।

खुदरा बिक्री मई 2021 में 86,479 इकाई और मई 2020 में 31,951 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त