देश की खबरें | महिला यात्री से छेड़छाड़, उसके बेटे के अपहरण की कोशिश करने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला यात्री से छेड़छाड़ करने और उसके चार वर्ष के बेटे का अपहरण करने की कोशिश करने के आरोप में एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जून राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला यात्री से छेड़छाड़ करने और उसके चार वर्ष के बेटे का अपहरण करने की कोशिश करने के आरोप में एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चंदेश्वर यादव ने लड़के को इंडिया गेट के पास छोड़ दिया, जो सोमवार रात को कर्तव्य पुलिस थाने के कर्मचारियों को मिला।

पुलिस के मुताबिक, यादव शराब का आदी है और तीन बेटियों तथा दो बेटों का पिता है।

उन्होंने बताया कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि वह रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात दो बजे उत्तर प्रदेश के हरदोई से अपने बेटे के साथ आनंद विहार बस टर्मिनल पहुंची। वहां से उसने दिल्ली कैंट जाने के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया लेकिन कुछ गलतफहमी के कारण चालक उसे सदर बाजार ले गया।

पुलिस ने बताया कि जिसके बाद शिकायतकर्ता ने दिल्ली कैंट जाने के लिए सदर बाजार से यादव का ऑटोरिक्शा लिया और रास्ते में उसी के वाहन में सो गई। यात्रा के दौरान यादव ने ऑटोरिक्शा रोका और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया और ऑटोरिक्शा से उतर गई तो आरोपी उसका बेटा, बैग और मोबाइल फोन लेकर भाग गया।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनोज सी. ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली कैंट थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल जांच भी कराई गई।

उन्होंने बताया कि 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद यादव के ऑटोरिक्शा के पंजीकरण नंबर की आंशिक रूप से पहचान की गई। बाद में, छापेमारी की गई और उसे दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र के बाहरी इलाके दल्लूपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\