विदेश की खबरें | ऑस्ट्रिया ने रूसी राजनयिक को निष्काषित किया

रूस ने इस निर्णय को ''निराधार'' करार देते हुए कहा कि वह मॉस्को से इस पर प्रतिक्रिया देगा।

ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि रूसी दूतावास के एक राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया जा रहा है और कहा कि उनका व्यवहार राजनयिक संबंधों को लेकर वियना में हुई संधि के अनुरूप नहीं था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने कराची में हनुमान मंदिर और हिंदू घरों को किया ध्वस्त, पुलिस ने जांच कर इलाके को किया सील.

ऑस्ट्रिया की प्रेस एजेंसी ने अपनी खबर में यह जानकारी दी।

हालांकि, मंत्रालय ने आगे कोई भी विवरण साझा करने से इंकार किया।

यह भी पढ़े | चीन में टायफून बावी लाएगा आंधी-तूफान, यलो अलर्ट जारी: NMC.

ऑस्ट्रिया के एक दैनिक अखबार ने अपनी खबर में राजनयिक पर आरोप लगाया कि वह वर्षों से कथित तौर पर ऑस्ट्रियाई नागरिक की मदद से एक प्रौद्योगिकी फर्म की आर्थिक जासूसी में लगे हुए थे।

वहीं, अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में रूसी दूतावास ने कहा कि वह ऑस्ट्रियाई अधिकारियों के निराधार निर्णय से आहत था, जोकि रूस और ऑस्ट्रिया के बीच रचनात्मक संबंधों को क्षति पहुंचा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)