खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजों की अगली पीढ़ी तैयार है : ग्लेन मैकग्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि तेज गेंदबाजों की नयी खेप पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की तिकड़ी के संन्यास के बाद जिम्मेदारी संभालने के लिए इंतजार कर रही है।

चेन्नई, नौ मार्च आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि तेज गेंदबाजों की नयी खेप पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की तिकड़ी के संन्यास के बाद जिम्मेदारी संभालने के लिए इंतजार कर रही है।

आस्ट्रेलियाई खेमे में कमिंस (30 साल), स्टार्क (34 साल) और हेजलवुड (33 साल) के उत्तराधिकारी ढूंढने पर चर्चा चल रही है लेकिन मैकग्रा को लगता है कि बदलाव की प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं होगी।

‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन’ के कार्यक्रम के दौरान मैकग्रा ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमारे तेज गेंदबाजों की अगली पीढ़ी खेलने का इंतजार कर रही है। स्कॉट बोलैंड, माइकल नेसेर, झाय रिचर्डसन और काफी सारे युवा तेज गेंदबाज सामने आ रहे हैं, हम देख रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं। ये खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें सिर्फ मौके की जरूरत है। ’’

बोलैंड और नेसेर कुछ टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

मैकग्रा ने कहा, ‘‘मौजूदा आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी क्रम मजबूत है। वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जीत भी रहे हैं। साथ ही वे चोटिल भी नहीं हो रहे हैं। जब तक उनका प्रदर्शन खराब नहीं होता या वे चोटिल हो जाते हैं, तब तक कोई बदलाव नहीं होगा। इसलिये टीम में कोई युवा तेज गेंदबाज नहीं है। ’’

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरूण आरोन ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के घरेलू क्रिकेट को अहमियत देने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘घरेलू क्रिकेट निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट का आधार है। इसके बिना हमें चैम्पियन खिलाड़ी नहीं मिलते जो अब हमें देखने को मिल रहे हैं। इसलिये बीसीसीआई ने बिलकुल सही किया। ’’

बीसीसीआई ने सभी फिट और उपलब्ध क्रिकेटरों के लिए अपने राज्य के लिए घरेलू मैचों में खेलना अनिवार्य कर दिया है। भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को घरेलू मैचों की अनदेखी करने के बाद केंद्रीय अनुबंध भी नहीं दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी