खेल की खबरें | नहीं टूटा आस्ट्रेलिया का तिलिस्म, भारतीय हॉकी टीम को रजत से करना पड़ा संतोष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया का वर्चस्व तोड़ने का भारत का सपना अधूरा ही रहा और एकतरफा फाइनल में इस दिग्गज टीम के हाथों 0 . 7 से शर्मनाक हार के बाद उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा ।

बर्मिंघम, आठ अगस्त राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया का वर्चस्व तोड़ने का भारत का सपना अधूरा ही रहा और एकतरफा फाइनल में इस दिग्गज टीम के हाथों 0 . 7 से शर्मनाक हार के बाद उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा ।

तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम को हर विभाग में आस्ट्रेलिया ने बौना साबित कर दिया । दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 की कड़वीं यादें हॉकी प्रेमियों के जेहन में फिर ताजा हो गई जब फाइनल में आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 8 . 0 से हराया था ।

लीग चरण में अपराजेय और पूल में शीर्ष रहने वाली भारतीय टीम बिल्कुल फॉर्म में नहीं दिखी । फॉरवर्ड पंक्ति में तालमेल नहीं था और डिफेंस को आस्ट्रेलिया ने पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया । उस पर कप्तान मनप्रीत सिंह को कंधे में लगी चोट ने भारत का प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित किया ।

आस्ट्रेलिया के लिये ब्लैक गोवर्स (नौवां मिनट), नाथन एफराम्स (14वां और 42वां मिनट ), जैकब एंडरसन (22वां और 27वां मिनट), टॉम विकहैम (26वां मिनट) और फिन ओगिलवी (46वां मिनट) ने गोल दागे ।

राष्ट्रमंडल खेलों में 1998 में हॉकी को शामिल किये जाने के बाद से सभी सात स्वर्ण आस्ट्रेलिया ने जीते हैं। भारत ने 2010 में दिल्ली और 2014 में ग्लास्गो में रजत पदक ही जीता था ।

आस्ट्रेलिया के दबदबे का आलम यह था कि भारत की ओर से गोल पर एक भी गंभीर हमला नहीं देखा गया । दूसरी ओर आस्ट्रेलिया ने मनचाहे अंदाज में गोल दागे और अगर पी आर श्रीजेश गोल के आगे नहीं होते तो हार का अंतर और अधिक होता ।

आस्ट्रेलिया ने पहले ही क्वार्टर में दो गोल करके अपने तेवर जाहिर कर दिये थे । उसे चौथे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन जेरेमी हैवर्ड के शॉट को श्रीजेश ने बचा लिया । आठवें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार जाने के बाद अगले मिनट में ब्लैक गोवर्स ने पेनल्टी तब्दील करके टीम को बढत दिलाई ।

दूसरा गोल नाथन ने 14वें मिनट में दागकर आस्ट्रेलिया की बढत दुगुनी कर दी ।

दूसरे क्वार्टर में 22वें मिनट में आस्ट्रेलिया को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से दूसरे पर हैवर्ड ने गोल दागा। भारत को जवाबी हमले में 24वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन आकाशदीप सिंह का निशाना नहीं लगा ।

आस्ट्रेलिया के लिये 26वें मिनट में विकहैम और 27वें मिनट में एंडरसन ने गोल दागे । हाफटाइम तक आस्ट्रेलिया के पास 5 . 0 की बढत थी । दूसरे हाफ में भारत ने खेल में कुछ सुधार किया लेकिन गोल फिर भी नहीं हो सका ।

तीसरे क्वार्टर में आस्ट्रेलियाई गोल पर भारत की ओर से एकमात्र हमला 38वें मिनट में अभिषेक ने किया लेकिन आस्ट्रेलियाई डिफेंस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया । नाथन ने इस बीच 42वें मिनट में एक और गोल करके आस्ट्रेलिया की बढत 6 . 0 की कर दी ।

आखिरी क्वार्टर के पहले ही मिनट में ओगिलवी ने गोल करके बढत में इजाफा किया । इस बीच नीलाकांता शर्मा और हरमनप्रीत सिंह के एकल प्रयास नाकाम रहे । जोहान डर्स्ट ने 51वें मिनट में गोल किया लेकिन भारतीय टीम के रेफरल पर उसे अमान्य करार दिया गया और भारत 8 . 0 की कहानी के दोहराव से येन केन बच गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\