देश की खबरें | स्वदेश वापसी की कवायद में मालदीव जा सकते हैं आस्ट्रेलिया के आईपीएल खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत से आने वाली उड़ानों पर देश में लगे प्रतिबंध के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के निलंबित होने के बाद अब आस्ट्रेलियाई दल के स्वदेश रवाना होने से पहले मालदीव जाने की संभावना है।

नयी दिल्ली, चार मई भारत से आने वाली उड़ानों पर देश में लगे प्रतिबंध के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के निलंबित होने के बाद अब आस्ट्रेलियाई दल के स्वदेश रवाना होने से पहले मालदीव जाने की संभावना है।

आस्ट्रेलियाई दल में खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और कमेंटेटर शामिल हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमों में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले आने के बाद मंगलवार को आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया।

कोच और कमेंटेटर के अलावा आस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी अभी भारत में हैं और आस्ट्रेलियाई सरकार के भारत से लौटने वाले लोगों पर कड़ी बंदिशे लगाने के बाद वह दूसरे रास्ते स्वदेश लौट सकते हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ के बड़े समूह के मालदीव जाने की उम्मीद है जिससे कि कोविड-19 संक्रमण फैलने कारण भारत में मौजूद नागरिकों के लिए आस्ट्रेलियाई सीमा बंद करने और आईपीएल 2021 के निलंबित होने से बनी स्थिति से निपट सकें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में अभी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और कमेंटेटर के रूप में लगभग 40 आस्ट्रेलियाई हैं।’’

इसके अनुसार, ‘‘पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, रिकी पोंटिंग, साइनम कैटिच जैसे लोगों के कमेंटेटर माइकल स्लेटर से जुड़ने की उम्मीद है जो पहले ही मालदीव रवाना हो चुके हैं।’’

नाइट राइडर्स से अनुबंध करने वाले शीर्ष तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इस स्थिति को अभूतपूर्व बताया।

कमिंस ने फॉक्स स्पोर्ट्स के द बैक पेज से कहा, ‘‘जब हम आस्ट्रेलिया से बाहर निकले थे तो हमें पता था कि हमें स्वदेश लौटते हुए 14 दिन पृथकवास में गुजारने होंगे लेकिन सीमाएं बंद होने से किसी ने भी इससे पहले इस स्थिति का अनुभव नहीं किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे यहां मौजूदा आस्ट्रेलियाइयों में थोड़ी घबराहट है लेकिन हमने जून की शुरुआत तक टूर्नामेंट में खेलने का अनुबंध किया था इसलिए उम्मीद है कि सब कुछ 15 अप्रैल तक खुल जाएगा और हम वापस लौट पाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू