खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 391 रन पर सिमटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रीन ने 163 गेंद की पारी में नौ चौके की मदद से 79 रन बनाये जबकि कैरी ने 105 गेंद की पारी में 67 रन बनाने के दौरान सात बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने चार- चार विकेट लिये।

ग्रीन ने 163 गेंद की पारी में नौ चौके की मदद से 79 रन बनाये जबकि कैरी ने 105 गेंद की पारी में 67 रन बनाने के दौरान सात बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने चार- चार विकेट लिये।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 232 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर से किया था लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाज कैरी और दायें हाथ के बल्लेबाज ग्रीन ने दिन के शुरुआती सत्र में पाकिस्तान के गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिये।

इस दौरान कैरी विकेट के पीछे लपके जाने के  मैदान अंपायर के फैसले को डीआरएस की मदद से बदलने में सफल रहे। कैरी जब 27 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो हसन अली की गेंद पर अंपायर अलीम डार ने उन्हें आउट करार दिया। टेलीविजन रिप्ले में हालांकि दिखा की गेंद बल्ले से दूर से निकल रही थी और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के दस्ताने में जाने से पहले शायद विकेट को हल्का का छूते हुए निकल गयी थी।

उन्होंने ऑफ स्पिनर साजिद खान के खिलाफ लगातार दो चौके जड़कर 73 गेंद में दौरे का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

दूसरे छोर पर ज्यादा सतर्कता के साथ बल्लेबाजी कर रहे ग्रीन ने साजिद और वामहस्त स्पिनर नौमान अली के खिलाफ कदमों का शानदार इस्तेमाल किया। उन्होंने साजिद की गेंद पर मिड ऑन में ड्राइव लगाकर दो रन लेने के साथ ही 117 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

नौमान अली ने पारी के 120वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैरी को पगबाधा कर इस शानदार साझेदारी को तोड़ा। इसके पांच ओवर बाद नसीम शाह ने ग्रीन को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका दिया। इस समय टीम का स्कोर सात विकेट पर 353 रन था।

कप्तान पैट कमिंस (नाबाद 11) पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान से टीम के स्कोर को 391 तक खींचने में सफल रहे। शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार यॉर्कर पर मिशेल स्वेपसन (09) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म किया।

इससे पहले मैच के शुरुआती दिन सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (91) और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (59) ने आठ रन पर दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट