खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के चार विकेट पर 364 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इससे पहले मैदान गीला होने के कारण सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

इससे पहले मैदान गीला होने के कारण सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

आस्ट्रेलिया की टीम 1998 के बाद पाकिस्तान में पहला टेस्ट खेल रही है। मार्नस लाबुशेन (90) आस्ट्रेलिया की पारी में शतक से चूकने वाले दूसरे बल्लेबाज बने जब उन्होंने नई गेंद से तीसरे ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर स्लिप में कैच थमाया।

सलामी बल्लेबाज उस्माना ख्वाजा भी उस देश के खिलाफ 97 रन बनाकर शतक से चूक गए थे जहां उनका जन्म हुआ था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (68) के साथ पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े थे।

ट्रेविस हेड (08) सपाट पिच का फायदा उठाने में नाकाम रहे। उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को कैच थमाया।

आस्ट्रेलिया की टीम दो विकेट पर 271 रन से आगे खेलने उतरी। लाबुशेन ने 69 जबकि स्टीव स्मिथ ने 24 रन से आगे खेलना शुरू किया।

दोनों ने टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया जिसके बाद लाबुशेन दूसरी नई गेंद से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने जिससे स्मिथ के साथ उनकी तीसरे विकेट की 108 रन की साझेदारी का अंत हुआ।

टीम ने 15 रन बाद हेड का विकेट भी गंवा दिया।

स्मिथ और कैमरून ग्रीन (नाबाद 18) ने हालांकि इसके बाद चाय तक टीम को और झटके नहीं लगने दिए। स्मिथ ने छह चौकों की मदद से 112 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। चाय के समय वह 61 रन बनाकर खेल रहे थे।

आस्ट्रेलिया की टीम अब भी पाकिस्तान से 112 रन पीछे है जिसने अजहर अली (185) और इमाम अल हक (157) के शतकों की बदौलत चार विकेट पर 476 रन बनाकर पारी घोषित की थी।

इससे पहले रात को तेज बारिश के कारण मैदान गीला होने के कारण सुबह के सत्र में खेल नहीं हो पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट