खेल की खबरें | भारत के खिलाफ टी20 में देशज जर्सी पहनेगी आस्ट्रेलियाई टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट में आस्ट्रेलिया के देशज निवासियों के योगदान को सम्मान देने के लिये आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला में खास तौर पर डिजाइन की गई देशज जर्सी पहनेगी ।

मेलबर्न, 11 नवंबर क्रिकेट में आस्ट्रेलिया के देशज निवासियों के योगदान को सम्मान देने के लिये आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला में खास तौर पर डिजाइन की गई देशज जर्सी पहनेगी ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को डिजाइन का अनावरण किया जो निर्माता एसिक्स और दो देशज महिलाओं आंटी फियोना क्लार्क और कर्टनी हाजेन ने तैयार किया है ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: रोहित शर्मा ने कहा- हम पहली गेंद से आगे थे, पीछे मुड़कर नहीं देखा.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कहा ,‘‘ क्लार्क दिवंगत क्रिकेटर ‘मास्किटो’ कजेंस की वंशज है जो 1868 में इंग्लैंड का दौरान करने वाली टीम में देशज खिलाड़ी थे ।’’

यह डिजाइन देशज मूल के पूर्व , वर्तमान और भविष्य के खिलाड़ियों को समर्पित है ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के सबसे महंगे खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन.

आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भी इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में ऐसी जर्सी पहनी थी ।

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्कने कहा ,‘‘ इस तरह की जर्सी पहनने का मौका मिलने को लेकर काफी रोमांचित हूं ।’’

भारतीय टीम का आस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर को सिडनी में तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के साथ शुरू होगा । इसके बाद तीन टी20 और चार टेस्ट खेले जायेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\