खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई टीम स्मिथ और लाबुशेन पर बहुत ज्यादा निर्भर: मैकग्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने सोमवार को यहां कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में चल रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन पर बहुत अधिक निर्भर है।

चेन्नई, 27 फरवरी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने सोमवार को यहां कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में चल रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन पर बहुत अधिक निर्भर है।

उन्होंने कहा कि श्रृंखला में वापसी के लिए पूरे बल्लेबाजी क्रम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।

भारत ने चार मैचों की श्रृंखला के शुरुआती दो मुकाबलों को जीत कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन’ में कोचिंग के निदेशक मैकग्रा ने यहां कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे इस समय (स्टीव) स्मिथ और मार्नस (लाबुशेन) पर बहुत अधिक निर्भर है। ट्रेविस हेड के लिए यह साल अच्छा रहा है और अब पूरी बल्लेबाजी इकाई को एकजुटता दिखानी होगी।’’

ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट में 563 विकेट लेने वाले 53 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि वे भारत में स्पिन से निपटने की योजना पर अडिग नहीं रहे। पहले टेस्ट में, वे बहुत रक्षात्मक थे जबकि दूसरे टेस्ट में, वे बहुत आक्रामक थे। उन्हें बीच का रास्ता निकाल कर क्रीज पर अधिक समय बिताने पर ध्यान देना होगा।’’

मैकग्रा ने आगे कहा कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और हरफनमौला कैमरून ग्रीन की गैरमौजूदगी ने टीम के संतुलन को प्रभावित किया, लेकिन साथ ही नागपुर में पहले टेस्ट के लिए हेड को बाहर करने जैसे चयन फैसलों पर भी सवाल उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें