विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सुरंग श्रमिकों को बचाने के अभियान को भारत की अद्भुत उपलब्धि बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में लगभग 17 दिन तक फंसे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित ढंग से निकाले जाने के अभियान को भारत की एक अद्भुत उपलब्धि बताया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कैनबरा, 29 नवंबर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में लगभग 17 दिन तक फंसे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित ढंग से निकाले जाने के अभियान को भारत की एक अद्भुत उपलब्धि बताया।

अल्बनीज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी लिखा कि उन्हें गर्व है कि ऑस्ट्रेलियाई सुरंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने बचाव कार्यों में जमीनी स्तर पर अपनी भूमिका निभाई।

अल्बनीज ने लिखा, ‘‘भारतीय अधिकारियों की अद्भुत उपलब्धि। गर्व है कि ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने जमीनी स्तर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ डिक्स जिनेवा स्थित ‘इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन’ के प्रमुख हैं।

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भी सुरंग से सभी 41 श्रमिकों को बचाने संबंधी अभियान की सराहना करते हुए इसे ‘‘एक बड़ी उपलब्धि’’ बताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखंड में सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक निकालने के लिए भारतीय अधिकारियों को बधाई। ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की विशेष तौर पर सराहना की जाती है जिन्होंने जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता प्रदान की।’’

चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह जाने से उसमें 41 श्रमिक फंस गये थे और युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाकर इन्हें सुरक्षित ढंग से बाहर निकाला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी