खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया ओपन : पहले दौर में नडाल की संघर्षपूर्ण जीत, पेगुला और गॉफ भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नडाल ने करीब साढे़ तीन घंटे तक चले मैच में ड्रेपर को 7-5, 2-6, 6-4, 6-1 से हराया। यह इस साल नडाल की पहली जीत थी ।

नडाल ने करीब साढे़ तीन घंटे तक चले मैच में ड्रेपर को 7-5, 2-6, 6-4, 6-1 से हराया। यह इस साल नडाल की पहली जीत थी ।

नडाल अगले दौर में मैकी मैकडोनाल्ड से भिड़ेंगे जिन्होंने ऑल अमेरिकन मुकाबले में चार घंटे में ब्रेंडन नाकाशिमा को 7-6, 7-6, 1-6, 6-7, 6-4 से हराया।

वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त पेगुला ने रोमानिया की जैकलीन क्रिस्टियन को 6-0, 6-1 से हराया जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त गॉफ ने कैटरीना सिनियाकोवा को 6-1, 6-4 से मात दी ।

पिछले साल उपविजेता रही 13वीं वरीयता प्राप्त कोलिंस ने अन्ना कालिंस्काया को 7-5, 5-7, 6-4 से शिकस्त दी ।

पेगुला और गॉफ का सामना सेमीफाइनल में हो सकता है जबकि कोलिंस चौथे दौर में इगा स्वियातेक से खेल सकती है । महिला वर्ग में शीर्ष वरीय स्वियातेक ने 69वें नंबर की ज्यूल नीमियेर के खिलाफ 6-4, 7-5 की जीत के साथ शुरुआत की।

पिछले दोनों साल यहां क्वार्टर फाइनल तक पहुंची पेगुला को जीतने में 59 मिनट ही लगे ।

वहीं पिछले साल फ्रेंच ओपन फाइनल खेलने वाली गॉफ का सामना अब पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन ऐमा राडुकानु से होगा । ब्रिटेन की राडुकानु ने जर्मनी की तमारा कोरपैश को 6-3, 6-2 से मात दी ।

पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन बियांका आंद्रिस्कू भी अगले दौर में पहुंच गई लेकिन 28वीं वरीयता प्राप्त अमांडा एनिसिमोवा को मार्टा कोस्टियुक ने 6-3, 6-4 से परास्त किया ।

दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका ने 2020 की विजेता सोफिया केनिन को 6-4, 7-6 से हराया।

महिला एकल में पेत्रा क्वितोवा, एलेना रिबाकिना, येलेना ओस्टापेंको और बारबरा क्रेसिकोवा जीत दर्ज करने में सफल रहे लेकिन पुरुष वर्ग में तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका को एलेक्स मोलकैन ने 6-7, 6-3, 1-6, 7-6, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े