आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रिचर्डसन ने कंधे की सर्जरी करायी

रिचर्डसन ने पिछले महीने यह सर्जरी करायी। पिछले साल मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में उनकी कंधे की हड्डी अपने स्थान से हिल गयी थी।

सिडनी, सात मई आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉय रिचर्डसन ने कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट बहाल होने से पहले उबरने के लिये अपने दायें कंधे की सर्जरी करायी है।

रिचर्डसन ने पिछले महीने यह सर्जरी करायी। पिछले साल मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में उनकी कंधे की हड्डी अपने स्थान से हिल गयी थी।

वह इस कारण विश्व कप और एशेज दौरे पर नहीं जा सके थे, 23 साल का खिलाड़ी इसके कारण छह महीनों के लिये क्रिकेट से बाहर रहा। उन्होंने मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी की लेकिन वह फिर अपने इस कंधे से जूझते रहे।

कोविड-19 महामारी के चलते सभी क्रिकेट गतिविधियां या तो रद्द हो गयी हैं या फिर भी स्थगित। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चिकित्सीय अधिकारी ने सोचा कि यह रिचर्डसन के लिये सर्जरी कराने का सही समय होगा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य चिकित्सीय अधिकारी एलेक्स कॉंटोरिस ने ‘न्यूज कोर्प’ से कहा, ‘‘यह लंबी सर्जरी होती है, लेकिन अब उसे मौका मिल गया क्योंकि हम सितंबर, अक्टूबर, नवंबर या दिसंबर तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हड्डी अपनी जगह से हिल जाती है तो सारे लिगामेंट ढीले हो जाते हैं, तब सर्जरी उनके लिये कारगर होती है। उनकी चोट काफी खतरनाक थी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान