IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, इस धाकड़ ऑलराउंडर का टूर्नामेंट से बाहर होना तय!

दिल्ली कैपिटल्स ने मार्श को आईपीएल नीलामी में 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद छह अप्रैल को दिल्ली की टीम से जुड़ना था लेकिन अब उनकी उपलब्धता चोट की स्थिति पर निर्भर करेगी.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

लाहौर: आस्ट्रेलिया (aUSTRALIA) के ऑलराउंडर मिशेल मार्श (mitchell marsh) कूल्हे की चोट के कारण पाकिस्तान (Pakista) के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला (ODI Series) से बाहर हो गये हैं और उनका दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सत्र में भी खेलना संदिग्ध है. IPL 2022, MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में शानदार आगाज, मुंबई को 4 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने मार्श को आईपीएल नीलामी में 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद छह अप्रैल को दिल्ली की टीम से जुड़ना था लेकिन अब उनकी उपलब्धता चोट की स्थिति पर निर्भर करेगी.

आस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान आरोन फिंच ने सोमवार को यहां कहा कि मार्श रविवार को क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करते समय चोटिल हो गये थे. उनका स्कैन कराया गया है जिसे जांच के लिये भेजा गया है.

फिंच ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ उसके (मार्श) कूल्हे में चोट लगी है। हमें लगता है कि वह अभ्यास के दौरान चोटिल हुआ. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उसकी स्थिति कैसी है लेकिन कल जिस तरह से उसकी स्थिति थी मुझे नहीं लगता कि वह इस श्रृंखला में खेल पाएगा.’’ आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला मंगलवार को शुरू होगी. इसके बाद पांच अप्रैल को एकमात्र टी20 मैच खेला जाएगा. मार्श ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 627 रन बनाकर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन का आस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड बनाया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Yuzvendra Chahal News: युजवेंद्र चहल को लेकर वायरल वीडियो में दावा, चलती कार में सिगरेट पीने और बाहर फेंकने का आरोप, VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्सा

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड