खेल की खबरें | पेरी की लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का बड़ा स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी एलीस पेरी की 42 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 188 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

मुंबई, 17 दिसंबर अनुभवी एलीस पेरी की 42 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 188 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

पेरी ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के जड़ने के अलावा ऐश्लीघ गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 94 रन की साझेदारी की। गार्डनर ने 27 गेंद की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्को की मदद से 42 रन बनाये। आखिरी ओवरों में ग्रेस हैरिस ने महज 12 गेंद में 27 रन की आक्रामक पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इस मैच में 19 चौके और आठ छक्के लगाये।

कप्तान एलीसा हीली 21 गेंद में 30 रन बनाने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हार्ट हो गयी।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रही उन्होंने चार ओवर में  35 रन देकर दो विकेट लिये। राधा यादव ने तीन ओवर में 26 रन देकर एक सफलता हासिल की।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर कप्तान हीली ने एक बार फिर टीम को आक्रामक शुरूआत दिलायी। उन्होंने पहले ओवर में रेणुका सिंह और दूसरे ओवर में अंजलि सरवानी के खिलाफ दो-दो चौके जड़े।

चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी (दो रन) को आउट कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलायी।  पावर प्ले की आखिरी गेंद पर हीली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चली गयी। टीम ने छह ओवर में एक विकेट पर 42 रन बना लिये थे।

राधा यादव ने अगले ओवर में तहलिया मैकग्रा (नौ रन) को बोल्ड किया। एलीसा पैरी ने क्रीज पर आते ही छक्का जड़कर अपना इरादा जता दिया।

दूसरे छोर से गार्डनर ने देविका वैद्य के खिलाफ छक्का जड़ा।

11वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 73 रन था लेकिन इसके बाद पेरी और गार्डनर ने चौके और छक्के की झड़ी लगा दी। राधा, देविका और शेफाली वर्मा और अंजलि के ओवरों में उन्होंने मन मुताबिक रन बटोरे। अंजलि के द्वारा किये गये 16वें ओवर में 17 रन बने। ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पेरी ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।  

दीप्ति ने 17वें ओवर में गार्डनर को लांग ऑन बाउंड्री के पास हरलीन देओल के हाथों कैच करा कर 94 रन की साझेदारी को तोड़ा। क्रीज पर आयी ग्रेस हैरिस ने शुरुआती चार गेंदों में तीन चौके लगाकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

उन्होंने 19वें ओवर में अंजलि के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया। पिछले मैच में 75 रन बनाने वाली पेरी ने अंतिम ओवर में दीप्ति के खिलाफ लगातार दो छक्के जड़ टीम को श्रृंखला के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट