खेल की खबरें | भारत में अच्छी पिच मिली तो जीतेगा ऑस्ट्रेलिया: हीली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली ने कहा कि भारत दौरे पर अगर पिच पूरी तरह से स्पिनरों की मददगार हुई तो घरेलू टीम का पलड़ा भारी होगा लेकिन अगर पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिये अच्छी हुई तो उनकी टीम के पास जीत दर्ज करने का मौका होगा।

मेलबर्न, दो फरवरी ऑस्ट्रेलिया पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली ने कहा कि भारत दौरे पर अगर पिच पूरी तरह से स्पिनरों की मददगार हुई तो घरेलू टीम का पलड़ा भारी होगा लेकिन अगर पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिये अच्छी हुई तो उनकी टीम के पास जीत दर्ज करने का मौका होगा।

दोनों टीमें चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला में नौ फरवरी से नागपुर में आमने सामने होगी।

हीली ने ‘एसईएनक्यू ब्रेकफास्ट’ से कहा, ‘‘ अगर वह ऐसी पिच तैयार करते हैं जो शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो और खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की मददगार हो तो ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना अधिक होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पहले टेस्ट के लिए (मिचेल) स्टार्क और (नाथन) लियोन को लेकर चिंतित हूं। अगर वहां की पिच वैसी हुई, जैसा कि हमने पिछले दौरे में देखा था तो भारतीय टीम अच्छी स्थिति में होगी। उस समय पहले दिन से ही गेंद असामान्य उछाल ले रही थी और रूक कर आ रही थी। मुझे लगता है कि ऐसी परिस्थितियों में भारतीय टीम हमसे बेहतर है।’’

हीली ने टीम के युवा खिलाड़ियों से दबाव झेलने और क्षेत्ररक्षण में कम गलतियां करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं खिलाड़ी उस दबाव (स्थानीय टीम से) से बचने की जगह डटकर उसका सामना करें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में 10 विकेट झटकने के लिए आपको 10 मौके ही मिलेंगे जबकि ऑस्ट्रेलिया में गेंद की उछाल और गति से आप 13 मौके बना सकते है। ऐसे में क्षेत्ररक्षण करते ऑस्ट्रेलिया में आप चूक कर सकते है लेकिन भारत में यह काफी महंगा पडेगा। ’’

ऑस्ट्रेलिया ने भारत में 2004 के बाद कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है। टीम नौ फरवरी से नागपुर के बाद नयी दिल्ली (17 से 21 फरवरी), धर्मशाला (एक से पांच मार्च) और अहमदाबाद (नौ से 13 मार्च) में मैच खेलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड