देश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया मालाबार नौसैन्य अभ्यास का हिस्सा बना रहेगा: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया मालाबार नौसैन्य अभ्यास का हिस्सा बना रहेगा। साथ ही श्रृंगला ने यह स्पष्ट संकेत दिए कि क्वाड के सभी सदस्य देश इसमें हिस्सा लेंगे।

नयी दिल्ली,21 मार्च विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया मालाबार नौसैन्य अभ्यास का हिस्सा बना रहेगा। साथ ही श्रृंगला ने यह स्पष्ट संकेत दिए कि क्वाड के सभी सदस्य देश इसमें हिस्सा लेंगे।

क्वाड चार देशों भारत,अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का संगठन है। ऑस्ट्रेलिया ने इस बड़े नौसैन्य अभ्यास में 2020 और 2021 में भी हिस्सा लिया था।

श्रृंगला ने कहा,‘‘ जैसा कि आप जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया को मालाबार अभ्यास में शामिल किया गया है। उन्होंने 2020 और 2021 में भी मालाबार अभ्यास में हिस्सा लिया था, और वे मालाबार अभ्यास का हिस्सा बने रहेंगे ....।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि हम यकीनन सभी संबद्धो की भागीदारी को लेकर उत्सुक हैं।’’

विदेश सचिव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

गौरतलब है कि मालाबार अभ्यास हिंद महासागर में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में 1992 में शुरू हुआ था,बाद में जापान 2015 में इस अभ्यास का स्थायी सदस्य बना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू